![]() |
कॉर्पोरेट जानकारी |
|
|
कंपनी सिंहावलोकनGoogle का मिशन दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे सार्वभौमिक रूप से पहुँच में और उपयोगी बनाना है. इस मिशन को पूरा करने के पहले कदम के रूप में, Google के संस्थापकों लैरी पाज और सेर्गेई ब्रिन ने ऑनलाइन खोज के नए उपागम का विकास किया, जिसकी जड़ें स्टैनफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के डोर्म कक्ष में पड़ीं थीं, और यह शीघ्रता से पूरी दुनिया में जानकारी खोजने वालों में फैल गया. Google को अब व्यापक रूप से दुनिया के सबसे बड़े खोज इंजन के रूप में पहचाना जाता है – प्रयोग में आसान मुफ़्त सेवा जो आम तौर से प्रासंगिक परिणाम सेकंड के छोटे से भाग में ले आती है. जब आप www.google.com या अन्य दर्जनों Google डोमेन में से किसी पर जाते हैं, तो आप अनेक भिन्न भाषाओं में जानकारी ढूँढ़ सकते हैं; स्टॉक मूल्य, नक़्शे, और मुख्य समाचार देख सकते हैं; अमेरिका में हर शहर के लिए फ़ोनबुक सूची देख सकते हैं; अरबों छवियाँ खोज सकते हैं और Usenet संदेशों के दुनिया के सबसे बड़े संग्रह का अध्ययन कर सकते हैं -- 1 अरब से अधिक पोस्ट जो 1981 तक पुरानी हैं. हम Google होमपेज पर विशेष रूप से जाए बिना भी इस सभी जानकारी तक पहुँच के तरीके प्रदान करते हैं. Google टूलबार से आप वेब पर कहीं से भी Google खोज कर सकते हैं. और जब आप अपने पीसी से एकदम दूर होते हैं, तो उस समय के लिए, डब्लूएपी और आई-मोड सहित अनेक बेतार प्लेटफ़ॉर्म से Google का प्रयोग कर सकते हैं. Google की उपयोगिता और प्रयोग में आसानी ने इसे दुनिया के सर्वाधिक परिचित ब्रांडों में से एक बना दिया है, जो लगभग पूरी तरह से संतुष्ट प्रयोक्ताओं द्वारा एक दूसरे को बताने से हुआ है. व्यवसाय के रूप में, Google विज्ञापनदाताओं को मापयोग्य, वाजिब दाम की ऑनलाइन विज्ञापन सेवा पेश करके आमदनी पैदा करता है, जो किसी भी पेज पर प्रदर्शित जानकारी के संदर्भ में प्रासंगिक होती है. इससे विज्ञापन सेवा आपके और साथ ही उसे देने वाले विज्ञापनदाताओं के लिए उपयोगी बन जाती है. हमारा विश्वास है कि जब कोई आपके सामने संदेश देने के लिए भुगतान करता है, तो आपको पता होना चाहिए, इसलिए आप खोज परिणामों या पेज पर अन्य सामग्री से विज्ञापनों में हमेशा अंतर कर सकते हैं. हम खुद खोज परिणामों में नियोजन नहीं बेचते, या लोगों को वहाँ उच्चतर दर्जे के लिए भुगतान की अनुमति नहीं देते। हज़ारों विज्ञापनदाता हमारे Google AdWords प्रोग्राम का प्रयोग वेब पर लक्षित विज्ञापन सेवा के द्वारा अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रवर्धन के लिए करते हैं, और हमारा विश्वास है कि AdWords अपनी तरह का सबसे बड़ा प्रोग्राम है. इसके अलावा, हज़ारों वेब साइट प्रबंधक अपनी साइटों की सामग्री से संबंधित विज्ञापन देने के लिए हमारे Google AdSense प्रोग्राम का लाभ उठाते हैं, जिससे उनकी आमदनी पैदा करने की योग्यता में सुधार होता है और उनके प्रयोक्ताओं के अनुभव में वृद्धि होती है. Google क्या है? "Googol" 1 के बाद 100 शून्य का गणितीय शब्द है. यह शब्द अमेरिकी गणितज्ञ एडवर्ड कास्नेर के भतीजे, मिल्टन सिरोटा ने बनाया था, और यह कास्नेर और जेम्स की पुस्तक, "मैथेमैटिक्स एंड द इमेजिनेशन" द्वारा लोकप्रिय हुआ था. Google द्वारा इस शब्द का प्रयोग वेब पर उपलब्ध अथाह जानकारी को व्यवस्थित करने के कंपनी के मिशन को प्रतिबिंबित करता है. |
![]() | ©2009 Google - होम - Google के बारे में - गोपनीयता नीति - सेवा की शर्तें |