अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- विश्व श्रेणी क्या है?
- मैं निर्देशिका के उच्च स्तर को कैसे पा सकता/सकती हूं?
- मैं Google की नियमित वेब खोज के स्थान पर Google निर्देशिका का उपयोग कब करूंगा/करूंगी?
- वेब पृष्ठों को श्रेणी में कैसे परिबद्ध किया जाता है?
- समानांतर ग्रीन बार्स से क्या आशय है?
- " केवल 'श्रेणी'"में खोजें तथा " बेव में खोज करें "में क्या अंतर है?
- 'संबद्ध श्रेणियां' क्या हैं?
- कुछ श्रेणियों के नाम बोल्डफेस में क्यों होते हैं?
- निर्देशिका में कितने वेब पृष्ठ हैं?
- ओपन निर्देशिका परियोजना क्या है?
- मैं Google निर्देशिका को वेब पृष्ठ कैसे प्रस्तुत कर सकता/सकती हूं?
| Google की वेब निर्देशिका के बारे में |
Google वेब निर्देशिका वेब पर सूचना प्राप्त करने के उद्देश्य से सर्वाधिक उपयोगी टूल्स बनाने के लिए ओपन निर्देशिका पृष्ठों के साथ Google की परिष्कृत खोज तकनीक को भी जोड़ देती है. महत्वपूर्ण सुधारों में निम्न शामिल हैं:
- महत्ता रैंकिंग. Google वेब निर्देशिका ओपन निर्देशिका के स्वयंसेवी संपादकों द्वारा चुनी गईं वेबसाइट्स के संग्रह के साथ शुरू होती है. Google इसके बाद अपनी पेटेंट पेजरेंक तकनीक तथा दूसरे कारकों की मदद से साइटों को उनके महत्व के आधार पर श्रेणीबद्ध करता है. प्रत्येक वेब पृष्ठ के बाद प्रदर्शित होने वाले समानांतर बार उस पृष्ठ के महत्व पर Google का दृष्टिकोण जाहिर करते हैं. वेब साइटों की रैंकिंग तय करने के इस विशेष दृष्टिकोण के कारण ही किसी Google निर्देशिका श्रेणी के लिए उच्च परिणामों के रूप में सबसे पहले उच्चतम गुणवत्ता वाले पृष्ठ प्रकट होते हैं.
- निर्देशिका श्रेणियों में अपेक्षाकृत शीघ्र खोज . Google आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिससे इसकी नियमित वेब खोज को अपनी निर्देशिका में सूचीबद्ध प्रत्येक पृष्ठ के बारे में और अधिक पता लगाने की क्षमता मिलती है. इस योग्यता से उपयोगकर्ता श्रेणियों में गहराई तक खोज कर सकते हैं तथा किसी अन्य निर्देशिका खोज की तुलना में अधिक प्रासंगिक परिणाम दे सकते हैं.
- वेब खोज एकीकरण. Google की अनूठी वर्गीकरण तकनीक Google वेब निर्देशिका की सूचना को नियमित Google खोज परिणामों से जोड़ती है . इस तकनीक की सहायता से उपयोगकर्ता एक क्लिक कर नियमित Google खोज परिणामों से Google निर्देशिका में सर्वाधिक प्रासंगिक हस्त-चयनित वेब पृष्ठों पर पहुंच सकते हैं.
- साफ, व्यवस्थित उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस. Google वेब निर्देशिका उसी सार्थक, उपयोगकर्ता सहायक इंटरफ़ेस डिज़ाइन का उपयोग करती है, जो google.com साइट को अन्य खोज इंजन साइटों से अलग करती है.
| अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न |
-
विश्व श्रेणी में अंग्रेज़ी के अलावा दूसरी भाषाओं की निर्देशिका सामग्री होती है. उदाहरण के लिए, विश्व/नीदरलैंड में पूरी सामग्री डच में होती है तथा निर्देशिका विवरण भी इसी भाषा में लिखे जाते हैं. निर्देशिका के इस भाग में पृष्ठ सामान्यतः अंग्रेज़ी भाषा के पृष्ठों के अनुवाद नहीं होते, बल्कि इंटरनेट का एक पूरा खंड ख़ास तौर पर उसी भाषा में होता है.
मैं निर्देशिका के उच्च स्तर को कैसे पा सकता हूं?
-
निर्देशिका के अंग्रेज़ी भाषा क्षेत्रों में, पृष्ठ के दाहिने तरफ नीले बार के ऊपर " निर्देशिका मुखपृष्ठ पर जाएं" पर क्लिक करें. विश्व श्रेणी में, विश्व खंड से बाहर आने तथा निर्देशिका के उच्च स्तर पर वापस जाने के लिए "निर्देशिका मुखपृष्ठ (अंग्रेज़ी)" पर क्लिक करें.
मैं Google की नियमित वेब खोज के स्थान पर Google निर्देशिका का उपयोग कब करूंगा/करूंगी?
-
अच्छी खबर यह है कि आपको दो में से एक का चयन करने की जरूरत नहीं है. Google निर्देशिका की सूचना से Google के नियमित वेब खोज परिणामों को और बढ़ाया जाता है. संपादकीय विवरणों के परिशिष्ठों को देखें तथा कुछ खोजों में Google निर्देशिका श्रेणियों को जोड़ें. इन परिशिष्ठों का मतलब है कि Google ने निर्देशिका में से उस विशेष पृष्ठ के बारे में प्रासंगिक सूचना को खोज लिया है और आपके लिए ला रहा है. आपके परिणाम जैसी अन्य श्रेणियों को ढूंढने के लिए या उसी श्रेणी में एक जैसे पृष्ठों को ढूंढने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
हालांकि किसी खास विषय पर सूचना पाने के लिए Google की नियमित वेब खोज संभावित रूप से सबसे तेज तरीका है, फिर भी Google निर्देशिका विशेष तौर पर तब उपयोगी साबित होती है, जब आप एक विस्तृत श्रेणी में अपनी खोज को लेकर सुनिश्चित न हों. निर्देशिका आपको यह समझने में मदद कर सकती है कि एक खास क्षेत्र में विषय कैसे संबंधित हैं और यह खोज संचालन में काम आने वाले शब्दों को भी सुझा सकती है. यह आपको एक प्रदत्त श्रेणी के दायरे का आइडिया भी दे सकती है, जैसे कैलीफ़ोर्निया से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की संख्या.
एक बार जब आप वेब के अपनी रुचि वाले किसी विशेष उप-खंड के बारे में निर्णय लेते हैं, तो Google निर्देशिका इंजन आपको उस श्रेणी में भी खोज करवाती है. इस तरह, आप सिर्फ वही प्रतिक्रियाएं पाते हैं जो उस श्रेणी में आती हैं. उदाहरण के लिए, समूचे वेब पर जाने के बजाय, आप निर्देशिका के सिर्फ महाविद्यालय बास्केटबॉल खंड के अंतर्गत "कॉगर्स" नाम वाली टीमों की खोज करना चाह सकते हैं .
अंतत: जब आप केवल संपादक द्वारा मूल्यांकित साइट ही देखना चाहें तो आपको निर्देशिका के उपयोग को वरीयता देनी चाहिए. खुली निर्देशिका परियोजना में 20,000 स्वयंसेवी संपादक वेबसाइटों की समीक्षा कर उन्हें विषयों के आधार पर वर्गीकृत कर रहे हैं. Google की खोज तकनीक आपको उन साइटों को उनके वर्णानुक्रम के स्थान पर उनके महत्व के अनुसार प्रबंधित करने देती है, यानी आप मानवीय निर्णय और परिष्कृत रैंकिंग एल्गोरिदम, दोनों का लाभ लेंगे.
दूसरी निर्देशिकाओं के विपरीत, जो वेब पृष्ठों को उनकी गुणवत्ता के बजाय सिर्फ वर्णानुक्रम से सूचीबद्ध करती हैं, Google निर्देशिका में वेब पृष्ठों को उनके महत्व पर Google के दृष्टिकोण के अनुसार रखा जाता है. यानी किसी भी विषय पर सबसे प्रासंगिक और सम्मानित साइटों को पहले सूचीबद्ध किया गया है...न कि दूसरे पृष्ठों की सूची में नीचे दबा दिया गया है.
समानांतर ग्रीन बार्स से क्या आशय है?
ग्रीन रेटिंग बार किसी वेब पृष्ठों के महत्व को लेकर Google का आकलन हैं, जो Google की पेटेंट पेजरेंक तकनीक तथा अन्य कारकों से निर्धारित होता है. ये पेजरेंक बार्स एक नजर में आपको बता देती हैं कि Google किसी पृष्ठ को देखने योग्य गुणत्ता वाली साइट समझता भी है या नहीं.
जब आप Google निर्देशिका इंजन में कोई खोज दर्ज करते हैं, तो सिर्फ वहीं श्रेणी खंगाली जाती है, जिसमें आप फिलहाल हैं. यह आपकी खोज को एक खास विषय या डोमेन तक सीमित रखने में विशेष तौर पर उपयोगी हो सकती है.
उदाहरण के लिए, समूचे वेब पर 'lions' की खोज करने पर lions (जानवर), Lions (फ़ुटबॉल टीम), Lions (सार्वजनिक सेवा संगठन) से संबंधित या अन्य विषयों के कितने ही पृष्ठ खुल जाएंगे. श्रेणी "खेल > फुटबॉल, अमेरिकी > पेशेवर >" के अंतर्गत "Lions" की खोज करने पर, आप सिर्फ डेट्रॉइट लॉयंस फुटबॉल टीम से संबंधित परिणाम ही देख सकेंगे.
निर्देशिका के एक अलग हिस्से में संबंधित श्रेणियां ऐसे वेब पृष्ठ रखती हैं, जो आप द्वारा किसी श्रेणी में वांछित वेब पृष्ठों के समान हैं. उदाहरण के लिए, "संदर्भ > किताबें", "व्यापार > उद्योग > प्रकाशन" श्रेणी से संबंधित लिंक के तौर पर दिखाई देती है क्योंकि किताबें और प्रकाशन संबद्ध हैं. निर्देशिका में "किताबें" को "संदर्भ" श्रेणी में रखा गया है और "प्रकाशन" को "व्यापार" वर्ग में, परंतु आप संबद्ध श्रेणी लिंक पर क्लिक करके एक क्षेत्र से दूसरे पर जा सकते हैं.
कुछ श्रेणियों के नाम बोल्डफेस में क्यों होते हैं?
प्रत्येक पृष्ठ पर सबसे बड़ी उप-श्रेणियां बोल्ड अक्षरों में सूचीबद्ध हैं, जिससे आपको शीघ्रता से निर्देशिका में सबसे लोकप्रिय श्रेणियां खोजने में मदद मिले.
Google निर्देशिका में 15 लाख से ज्यादा URLs हैं.
ओपन निर्देशिका परियोजना क्या है?
ओपन निर्देशिका परियोजना नेटस्केप द्वारा प्रबंधित सबसे बड़ी सार्वजनिक निर्देशिका है. ODP का प्रबंध दुनियाभर के स्वयंसेवी संपादकों के एक समूह के हाथ में है, जो निर्देशिका में शामिल करने के लिए साइटों का मूल्यांकन करते हैं. इन संपादकों द्वारा चुने गए वेब पृष्ठों को तमाम विस्तृत श्रेणियों में संगठित किया जाता है. इन श्रेणियों के अंतर्गत बहुत सी विशिष्ट उप-श्रेणियां होती हैं. Google अपनी निर्देशिका के आधार के तौर पर इसी अनुक्रम का इस्तेमाल करता है.
मैं Google निर्देशिका पर वेब पृष्ठ कैसे प्रस्तुत कर सकता/सकती हूं?
हजारों स्वयंसेवी संपादकों ने से Google निर्देशिका के वेब पृष्ठों को चुना है नेटस्केप ओपन निर्देशिका परियोजना. अगर आप निर्देशिका के भविष्य के संस्करण में किसी वेब पृष्ठ को प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो आप निर्देशों का पालन करते हुए वेब पृष्ठ को सीधे ओपन निर्देशिका के पास यहां भेज सकते हैं.

