Google
 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का Google अनुवाद

Google अनुवाद
होम का अनुवाद
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
गोपनीयता नीति
सेवा की शर्तें

इस साइट में देखें:

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अवलोकन

संबंधित भाषाएँ

पाठ्य सामग्री और वेब अनुवाद

अनुवादित खोज

शब्दकोश अनुवाद


अवलोकन

“स्वचालित अनुवाद” क्या है?

यह अनुवाद आधुनिक तकनीक से जनित है और इसमें मानव अनुवादकों का हस्तक्षेप नहीं रहता. स्वचालित अनुवाद को अक्सर मशीनी अनुवाद भी कहा जाता है.

क्या Google ने अपना निजी अनुवाद सॉफ़्टवेयर विकसित किया है?

हाँ. Google के शोध समूह ने Google अनुवाद पर उपलब्ध भाषा युग्मों के लिए अब अपना आँकड़ागत मशीनी अनुवाद विकसित किया है.

आँकड़ागत मशीनी अनुवाद क्या है?

वर्तमान में प्रचलित अधिकतर आधुनिकतम व्यावसायिक मशानी-अनुवाद प्रणालियां नियम-आधारित व्यवस्था काम में लेती हैं और उनमें शब्दावली और व्याकरण से संबंधित ढेर सारा कार्य किए जाने की आवश्यकता है.

हमारे सिस्टम का तरीका अलग रहता है. हम कंप्यूटर में लक्ष्य भाषा के और भाषाओं के बीच परस्पर मानवीय अनुवाद पाठ के करोड़ों शब्द फीड करते हैं. इसके बाद हम अनुवाद मॉडल निर्मित करने के लिए आँकड़ागत जानकारी विधि अपनाते हैं. शोध मूल्यांकन बताते हैं कि हमारे परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं.

अनुवाद की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं है जितनी कि होनी चाहिए. क्या आप इसे और सटीक बना सकते हैं?

हम लगातार इस पर मेहनत कर रहे हैं. हालाँकि आज का सबसे परिष्कृत सॉफ़्टवेयर भी मूल भाषी के भाषा-प्रवाह तक नहीं पहुँच पाता है, और न ही व्यावसायिक अनुवादक की दक्षता प्राप्त कर पाता है. स्वचालित अनुवाद बहुत कठिन है, क्योंकि शब्दों का अर्थ उस संदर्भ पर निर्भर करता है जिसमें वे प्रयोग किए जाते हैं. हालाँकि हम इस समस्या पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन मनुष्यकृत अनुवाद जैसी गुणवत्ता हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा. बहरहाल, हमें उम्मीद है कि हमारी सेवाओं से आपकी अधिकांश आवश्यकताएँ पूरी हो जाएँगी.

इसके अलावा, गुणवत्ता सुधारने के लिए, हमें काफी मात्रा में द्विभाषी पाठ की आवश्यकता है. यदि आपके पास काफी मात्रा में ऐसे द्विभाषिक या बहुभाषिक पाठ हैं, जिनका आप योगदान करना चाहें, तोकृपया हमें बताएँ.

मैं Google को अपनी प्रतिक्रिया कैसे दे सकती/सकता हूँ?

आप पाठ का अनुवाद करते समय “बेहतर अनुवाद सुझाएँ” लिंक पर क्लिक करके या वेब पृष्ठों का अनुवाद करते समय अनूदित पाठ पर (मूल पाठ टूलटिप को प्रदर्शित करके) होवरिंग करते हुए और “बेहतर अनुवाद सुझाएँ” लिंक पर क्लिक करके हमें प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

Google मेरी प्रतिक्रिया का उपयोग कैसे करेगा?

हम आपकी प्रतिक्रिया का उपयोग हमारे द्वारा विकसित संबंधित भाषाओं के अनुवाद की गुणवत्ता सुधारने और उसे भविष्य में अपडेट करने के लिए करेंगे.

अभी भी मेरे कुछ प्रश्न हैं. इस बारे में अधिक जानकारी कहाँ उपलब्ध है?

Google अनुवाद चर्चा समूह देखें


भाषा युग्म

किन भाषाओं का अनुवाद हो सकता है?

वर्तमान में Google निम्न भाषाओं के बीच अनुवाद की सुविधा देता है.

  • अरबी
  • बुल्गेरियन
  • चीनी (सरलीकृत)
  • चीनी (पारंपरिक)
  • क्रोएशियाई
  • चेक
  • डैनिश
  • डच
  • फ़िनिश
  • फ्रेंच
  • जर्मन
  • यूनानी
  • हिंदी
  • इतालवी
  • कोरियाई
  • जापानी
  • नॉर्वेजियन
  • पोलिश
  • रोमानियाई
  • रूसी
  • स्पैनिश
  • स्वीडिश
  • पुर्तगाली

''भाषा का पता लगाएँ'' से क्या आशय है?

''भाषा का पता लगाएँ'' विकल्प स्वतः ही उस पाठ की भाषा पहचान लेता है जिसका आप अनुवाद कर रहे हैं. जैसे-जैसे पाठ की प्रविष्टि की जाती है, स्वतः भाषा निर्धारण की सटीकता बढ़ती जाती है.

आप अन्य भाषाओं के लिए अनुवाद की सुविधा कब देंगे?

हम अन्य भाषाओं के लिए अनुवाद सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं और जैसे ही स्वचालित अनुवाद हमारे मानकों पर खरा उतरेगा, हम उन्हें प्रस्तुत कर देंगे. यह कहना कठिन है कि इसमें कितना समय लगेगा क्योंकि समस्या जटिल है और हर भाषा की अपनी खास चुनौतियाँ हैं

नए सिस्टम विकसित करने के लिए, हमें बड़ी मात्रा में द्विभाषी पाठ की आवश्यकता है. यदि आपके पास बड़ी मात्रा में ऐसे द्विभाषिक पाठ हैं, जिनका आप योगदानकरना चाहते हैं, तो कृपया हमें बताएँ.


पाठ और वेब अनुवाद

खोज परिणाम के निकट “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक का क्या अर्थ है?

इसका अर्थ है कि आप उस पृष्ठ विशेष का अपनी खोज भाषा में अनुवाद कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, यदि आप अपनी भाषा में एक खोज करें और दूसरी भाषा में “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक के पास परिणाम देखें, तो आप उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और Google उस पृष्ठ का आपकी भाषा में स्वत: अनुवाद कर देगा.

उस पृष्ठ के मूल संस्करण पर वापस आने के लिए, आप सीधे अनूदित पृष्ठ के ऊपरी फ्रेम के लिंक “मूल वेब पृष्ठ देखें” पर क्लिक कर सकते हैं, या Google परिणाम पृष्ठ पर वापस जा सकते हैं और अपने चुने हुए खोज परिणाम के ऊपर के बड़े नीले पाठ लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

अनुवाद होने वाली भाषाओं के सभी परिणामों में “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक क्यों नहीं है?

जब हम चुने गए पृष्ठ की भाषा के बारे में निश्चित होते हैं, केवल तभी हम “इस पृष्ठ का अनुवाद करें” लिंक को प्रदर्शित करते हैं. कुछ परिणाम पृष्ठ जिस भाषा में लिखे गए हैं, उसके बारे में उच्च स्तरीय निश्चितता प्रदान करने लायक बहुभाषी या अपर्याप्त पाठ हो सकता है.

यदि मैं अपने वेब पृष्ठ का अनुवाद नहीं चाहता हूँ तो मैं क्या करूँ?

यदि आप Google अनुवाद से अपने पृष्ठ का अनुवाद करना नहीं पसंद करते हैं, तो बस निम्न मेटा टैग अपनी HTML फ़ाइल में प्रविष्ट करें:

<meta name="google" value="notranslate">

“बेहतर अनुवाद सुझाएँ” लिंक से क्या आशय है?

इस लिंक पर क्लिक करें और बिना समय गंवाए आप आसानी से एक बेहतर अनुवाद का सुझाव देकर अनुवाद की गुणवत्ता सुधारने में हमारी सहायता कर सकते हैं. मूल अनुवाद के साथ कुछ अतिरिक्त पाठ की जगह दिखाई देगी, वहाँ आप अनुवाद का संपादन कर सकते हैं और Google को अपने सुझाव से उपकृत कर सकते हैं (“योगदान” क्लिक करें).


अनुवादित खोज

मैं अन्य भाषाओं में वेबसाइट कैसे खोजूं?

'' अनुवादित खोज'' टैब पर क्लिक करें, फिरः

खोज बॉक्स में एक या अधिक खोज शब्द टाइप करें.
2. “मेरी भाषा” ड्रॉपडाउन में अपने खोज शब्द की भाषा को चुनें.
वह भाषा चुनें जिसकी वेबसाइट्स आप ढुंढ़ना चाहते हैं.
एँटर कुंजी दबाएँ या खोज बटन पर क्लिक करें.

अनुवादित खोज परिणाम पृष्ठ के बाएँ कॉलम में प्रदर्शित होंगे; मूल खोज परिणाम दाहिने कॉलम में प्रदर्शित होंगे.

अन्य भाषा में वेबसाइट्स कैसे खोजी जाती हैं?

जब आप एक खोज कर लें, तो Google प्रौद्योगिकी:

1. “मेरी भाषा” ड्रॉपडाउन में चुनी गई भाषा से “लिखे पृष्ठ खोजें” ड्रॉपडाउन में चयनित भाषा में आपकी जिज्ञासा का अनुवाद करती है.
अनुवादित जिज्ञासा का प्रयोग करके खोज करती है.
“मेरी भाषा” ड्रॉपडाउन की भाषा में वापस खोज परिणामों का अनुवाद करती है.

अनुवादित परिणाम (बाएँ कॉलम में परिणाम) पर क्लिक करने पर आप पृष्ठ के स्वत: अनुवादित संस्करण पर आ जायेंगे.

यदि मेरे खोजे गए शब्द का अनुवाद बिल्कुल सही नहीं है, तो मैं क्या करूं?

यदि आपको पता है कि आपके खोजे गए शब्द का अनुवाद बिल्कुल ठीक नहीं है तो बस “बिल्कुल ठीक नहीं?” पर क्लिक करें. अनुवादित खोजे गए शब्द के अनुवाद के लिए लिंक को “संपादित करें”. तब Enter कुंजी दबाएँ या संशोधित खोज शब्द का प्रयोग करके खोज बटन पर क्लिक करें.

क्या उन्नत खोज संचालक समर्थित हैं?

इस समय हम उन्नत खोज संचालकों का समर्थन नहीं करते.

केवल साइट : और फाइलटाइप :इस समय उन्नत खोज संचालक समर्थित हैं.

यदि मैं एक खोजे गए शब्द का अनुवाद नहीं चाहता हूँ तो मैं क्या करूँ?

आप एक खोजे गए शब्द के सामने “+” का चिह्न लगाकर उसे अनुवादित होने से रोक सकते हैं. (“+”चिह्न के पहले एक स्पेस जोड़ने का ध्यान रखें.)


शब्दकोश अनुवाद

मैं शब्दकोशों से कैसे अनुवाद प्राप्त कर सकता हूँ?

“शब्दकोश” टैब क्लिक करें, फिर:

1. खोज बॉक्स में एक शब्द या छोटा वाक्यांश टाइप करें.
“शब्दकोश” ड्रॉपडाउन मेनू में शब्दकोश की भाषा चुनें.
Enter कुंजी दबाएँ या खोज बटन पर क्लिक करें.

पृष्ठ के अंत में आपके शब्द या छोटे वाक्यांश का कोशगत अनुवाद प्रदर्शित होगा. शब्द या वाक्यांश के अनुवादों के साथ कभी-कभी उनसे संबंधित वाक्यांश भी प्रदर्शित होंगे.

संबंधित वाक्यांश क्या हैं?

संबंधित वाक्यांश शब्द या छोटे वाक्यांश से युक्त वे वाक्यांश हैं, जिनकी प्रविष्टि आपने की है. इनमें से कुछ संबंधित वाक्यांश आप द्वारा प्रविष्ट किए गए शब्द या वाक्यांश का मुहावरेदार प्रयोग दिखाएँगे, जबकि अन्य शाब्दिक अर्थों में प्रयोग किए गए आपके शब्द या वाक्यांश का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे.

किन भाषाओं के लिए शब्दकोश अनुवाद उपलब्ध है?

वर्तमान में शब्दकोश अनुवाद अंग्रेज़ी और फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, कोरियन, रुसी और स्पैनिश में उपलब्ध है.