Google
 Google सहायता केंद्र
Google होम

Google के बारे में

सहायता केंद्र
  खोज की मौलिक बातें
  उन्नत खोज
  खोज परिणाम पृष्ठ
  सेटिंग वरीयता


खोज सुविधाएँ
वर्तनी जाँचकर्ता, स्टॉक कोट्स और बहुत कुछ

सेवाएँ और उपकरण
लोकल सर्च, प्रॉडक्ट सर्च, और बहुत कुछ

इस साइट पर खोजें:

  Google वेब खोज सुविधाएँ

अरबोँ वेब पृष्ठोँ तक सरलता से पहुँच उपलब्ध कराने के साथ साथ, Google में कई विशेष सुविधाएँ हैं जो ठीक ठीक वह ढूंढने में आपकी मदद करती हैं जिसे आप खोज रहे हैं. विशिष्ट सुविधा के बारे में और जानने के लिए उसके शीर्षक को क्लिक करें.

  बुक सर्च

पुस्तकों के संपूर्ण पाठ को खोजने के लिए Google का उपयोग करें.

  कैश किए गए लिंक

हर पेज का उस समय का स्नैपशॉट देखें जब हमने उसे इंडेक्स किया था

  कैलक्युलेटर

गणितीय व्यंजकों का विश्लेषण करने के लिए Google का उपयोग करें.

  मुद्रा विनिमय

किसी भी मुद्रा का परिवर्तन आसानी से करें.

  परिभाषाएं

विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों से एकत्र की गई शब्दावलियों मेँ से परिभाषाओं को प्राप्त करने के लिए Google का प्रयोग करें.

  फ़ाइल प्रकार

PDF और अन्य तरह के ग़ैर-HTML फ़ाइलों की खोज करें

  समूह

Google ग्रुप्स की संबंधित पोस्टिंगों को अपने नियमित वेब खोज परिणामों में देखें

  मेरी किस्मत अच्छी है

अन्य परिणामों को छोड़ कर आपकी खोज के लिए मिले पहले वेब पेज पर जाएँ.

  चित्र

संबंधित चित्रों को अपने नियमित वेब खोज परिणामों में देखें.

  लोकल सर्च

अमेरिका., ब्रिटैन., और कनाडा के स्थानीय व्यापारों और सेवाओं के लिए खोज करें.

  मूवी

आपके नज़दीक में चल रहे मूवीज़ की समीक्षा और शो समय ढूँढने के लिए Google का उपयोग करें.

  संगीत खोज

संगीत जानकारी के विस्तृत क्षेत्र में तुरंत प्रवेश के लिए Google का उपयोग करें.

  मुख्य समाचार

संबंधित नवीनतम समाचारों से अपने खोज परिणामों को परिवर्धित करें

  फोन बुक

अमेरिका का पता और फ़ोन नंबर जानकारी देखें.

  उत्पाद खोज

ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध उत्पादों को खोजने के लिए Google उत्पाद खोज का उपयोग करें.

  प्रश्नोत्तर

सीधे सरल प्रश्नों के त्वरित उत्तर प्राप्त करने के लिए Google का उपयोग करें.

  अपनी खोज को परिष्कृत करें- नया!

अपने परिणामों को फोकस करने और उन्हें सुधारने के लिए अपनी खोज में तात्कालिक जानकारी और विषय-विशिष्ट लिंक्स को जोड़ें.

  परिणाम पूर्वप्राप्ति

Firefox में खोज को गतिमान करता है.

  संख्या द्वारा खोज

पैकेज़ ट्रैकिंग जानकारी, अमेरिकी पेटेंटों और विभिन्न ऑनलाइन डेटाबेसों में के लिए Google का उपयोग करें.

  समान पृष्ठ

एक विशिष्ट परिणाम से संबंधित पृष्ठों को दिखाता है.

  साइट खोज

आपकी खोज को एक विशिष्ट साइट तक सीमित करता है.

  वर्तनी जांचकर्ता

खोज-शब्दों के लिए वैकल्पिक वर्तनी प्रस्तुत करता है..

  स्टॉक और फंड कोट्स

नवीनतम स्टॉक और म्युच्यूअल फंड कोट्स और जानकारी प्राप्त करने के लिए Google का उपयोग करें.

  सड़क के नक्शे

अमेरिका की सड़कों के नक्शों को खोजने के लिए Google का उपयोग करें

  यात्रा जानकारी

अमेरिका. में किसी विमानन कंपनी की फ्लाइट की स्थिति जानें, या एयरपोर्ट पर हो रहे विलंब की स्थिति और मौसम का हाल देखें.

  मौसम

अमेरिका के किसी भी स्थान के मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान देखें.

  • वेब पृष्ठ अनुवाद 

अन्य भाषाओं के वेब पृष्ठों तक आपको पहुँच उपलब्ध कराता है.

  आपके साथ किसका लिंक है?

वह पृष्ठ खोजें जो एक विशिष्ट URL को इंगित करते हैं.


बुक सर्च

मुद्रण Google पुस्तकों को खुद ऑनलाइन लाकर विश्व की सूचनाओं को ऑनलाइन प्राप्त करने में मदद कर रहा है. जब भी हमारे Google बुक सर्च की अनुक्रमणिका में आपके खोज विषय से मेल कीसामग्री शामिल होगी, तो आपको अपने खोज परिणाम पेज के शीर्ष पर पुस्तक परिणामों के अंतर्गत उन पुस्तकों के लिंक दिखाई देंगे. किसी भी पुस्तक के शीर्षक पर क्लिक करें और आपको उस पुस्तक का वह पेज दिखाई देगा जिसमें आपका खोज विसषय होगा, साथ ही पुस्तक के बारे में अन्य सूचना भी दिखेगी. "Buy this Book" के अंतर्गत किसी लिंक पर क्लिक करें और आप सीधे उस पुस्तक को ऑनलाइन बेचने वाली पुस्तक की दुकान तक पहुंच जाएंगे.

उदाहरण:  

कैश किए गए लिंक

Google वेब से गुजरते हुए पड़ताल किए गए हर पेज की तस्वीर लेता है और मूल पेज अनुपलब्ध होने की स्थिति में उसे बैक-अप के रूप में कैश करता है. यदि आप "कैश किया गया" लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको वेब पेज वैसा दिखाई देगा जैसा वह इंडेक्स किए जाने के समय दिखता था. कैश की गई सामग्री वह सामग्री है जिसका प्रयोग Google इस बात के मूल्यांकन के लिए करता है कि यह पेज आपकी क्वेरी के लिए प्रासंगिक मिलान है या नहीं.

जब कैश किया गया पृष्ठ प्रदर्शित किया जाता है, तो उसके शीर्ष पर शीर्षलेख होगा जो इस बात के अनुस्मारक का काम करता है कि यह अनिवार्यतः उस पृष्ठ का सर्वाधिक ताज़ा संस्करण नहीं है. आपकी क्वेरी से मिलान के शब्दों को कैश किए गए संस्करण पर उजागर किया जाता है, जिससे कि आप आसानी से देख सकें कि पेज संबद्ध क्यों है.

"कैश किया गया" लिंक इंडेक्स नहीं की गईं साइट और उन साइट पर लुप्त होगा जिनके स्वामियों ने हमसे अनुरोध किया है कि उनकी सामग्री कैश न की जाए.

Google
... हमारे साथ विज्ञापन दें - Business Solutions - Services & Tools - Jobs,
Press, & Help ©2004 Google - Searching 4,285,199,774 web pages.
www.google.com/ - 3k - Nov 26, 2004 -
» कैश किया गया « - समान पृष्ठ



कैलक्युलेटर

कैलक्युलेटर Google के अंतर्निर्मित कैलक्युलेटर प्रकार्य का प्रयोग करने के लिए, बस खोज बॉक्स में वह गणना डालें जो आप करना चाहते हैं और एंटर का बटन दबाएं या Google खोज बटन क्लिक करें. कैलक्युलेटर मूल अंकगणित, अधिक जटिल गणित, माप की इकाइयों और परिवर्तन, और भौतिक स्थिरांक का हल कर सकता है. नीचे की किसी सरल अभिव्यक्ति को आजमाएं या अपना खुद का कैल्यक्युलेटर बनाने में मदद के लिए हमारे पूर्ण निर्देश देखें.

यह नमूना क्वेरी इस नई विशेषता की उपयोगिता और शक्ति प्रदर्शित करती हैं:

उदाहरण:  


मुद्रा विनिमय

हमारे अंतर्निर्मित मुद्रा विनिमयक का प्रयोग करने के लिए, बस उस गणना को Google खोज बॉक्स में दर्ज करें जिसे आप करना चाहते हैं और "एंटर" बटन को दबाएं या Google खोज बटन क्लिक करें.

प्रस्तुत हैं कुछ नमूना प्रश्न:

उदाहरण:  


परिभाषाएं

किसी शब्द या उपवाक्य की परिभाषा देखने के लिए, बस "define" शब्द, और फिर वह(वे) शब्द टाइप करें जिनकी आप परिभाषा करवाना चाहते हैं. यदि Google ने वेब पर उस शब्द या उपवाक्य की परिभाषा देखी है, तो वह उस सूचना को निकाल लाएगा और आपके खोज परिणामों के शीर्ष पर प्रदर्शित करेगा.

उदाहरण:  
आप विशेष संचालक "define:" शामिल करके भी परिभाषाओं की सूची प्राप्त कर सकते हैं जहां इसके और आपके परिभाषा के लिए इच्छित शब्द के बीच कोई स्थान नहीं होना चाहिए. उदाहरण के लिए, [define:World Wide Web] खोज आपको विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों से प्राप्त "World Wide Web" की परिभाषाओं की सूची दिखाएगी.


फाइल के प्रकार

Google ने गैर-HTML फ़ाइल प्रकारों की संख्या की खोज 12 फ़ाइल स्वरूपों तक विस्तारित की है. PDF दस्तावेज़ों के अतिरिक्त, Google अब Microsoft Office, PostScript, Corel WordPerfect, Lotus 1-2-3, और अन्य की खोज करता है. नए फ़ाइल प्रकार जब भी उपयोगकर्ता की क्वेरी के प्रासंगिक होंगे, तो वे बस Google खोज परिणामों में प्रकट होंगे.

Google उपयोगकर्ताओं को "HTML के रूप में देखें" की योग्यता भी प्रदान करता है, जिससे उपयोगकर्ता इन फ़ाइल प्रकारों की सामग्री की पड़ताल कर सकें, चाहे संबंधित अनुप्रयोग स्थापित न हो. "HTML के रूप में देखें" विकल्प से उपयोगकर्ता वायरस से बचाव भी कर सकते हैं, जो कभी-कभी कुछ फ़ाइल स्वरूपों में आ जाते हैं.

समग्र रूप से, अतिरिक्त फ़ाइल प्रकार Google उपयोगकर्ताओं को वर्ल्ड वाइड वेब पर उपलब्ध सामग्री का अधिक व्यापक दृश्य प्रदान करते हैं. और समयानुसार उपलब्ध फ़ाइल प्रकारों की श्रेणी के विस्तार की Google की योजना है.

इस विशेषता के बारे में जानकारी के लिए, कृपया फ़ाइल प्रकार FAQ पढ़ें.

» [PDF] « खोज इंजन का गठन
फ़ाइल स्वरूप: PDF/Adobe Acrobat - » HTMLके रूप में देखें «
... दूसरे, Google फ़ॉन्ट, >... फ़ोन
नंबर, उत्पाद संख्याएँ) जैसे कुछ प्रस्तुति विवरण का ट्रैक रखता है PDF, छवि, ध्वनि ...
www-db.stanford.edu/pub/papers/google.pdf - समान पृष्ठ

यदि आप विशेष फ़ाइल प्रकार के साथ विशिष्ट परिणाम देखना चाहते हैं (उदाहरण के लिए, PDF लिंक), तो बस अपने खोज शब्द (शब्दों) के साथ खोज बॉक्स में टाइप करें filetype:[extension] (उदाहरण के लिए, filetype:pdf).

उदाहरण:  

Product खोज

उत्पाद खोज यदि आप Google का प्रयोग करके उत्पादों की खोज करते हैं, तो आप अपने खोज परिणामों के शीर्ष पर प्रदर्शित प्रासंगिक उत्पाद खोज सूचना और लिंक देख सकते हैं. उत्पाद खोज परिणाम, Google की Product खोज सेवा में भाग लेने वाले व्यापारियों की साइट से जुड़े होते हैं. ये परिणाम विज्ञापन नहीं हैं, क्योंकि व्यापारियों के लिए Product खोज में भाग लेना पूरी तरह से निःशुल्क है.

उदाहरण:  

समूह

समूह जब आप Google पर खोज करते हैं, तो कभी-कभी आप अपने खोज परिणाम पेज के नीचे Google ग्रुप्स से परिणाम देखेंगे. ये वे संदेश हैं जिन्हें उपयोगकर्ताओं ने आपकी खोज से संबंधित विषयों के बारे में चर्चा समूह में पोस्ट किया है. इन परिणामों पर क्लिक करने से आपके लिए Google समूहग्रुप्स साइट से संदेश का पूरा पाठ आ जाएगा.

उदाहरण:  

मेरी किस्मत अच्छी है

"मेरी किस्मत अच्छी है™" आपको सीधे उस पहले वेब पृष्ठ पर ले जाता है जिसे Google ने आपकी क्वेरी के लिए लौटाया है. आप अन्य खोज परिणाम बिल्कुल नहीं देख पाएंगे. "मेरी किस्मत अच्छी है" खोज का अर्थ है कि आप वेब पृष्ठ की खोज करने पर कम समय लगाते हैं और उन्हें देखने पर अधिक समय लगाते हैं.

उदाहरण के लिएदिल्ली विश्वविद्यालय के गृहपेज को ढूंढ़ने के लिए, बस खोज फ़ील्ड में delhiuniversity दर्ज करें और "मेरी किस्मत अच्छी है" बटन पर क्लिक करें. Google आपको सीधे दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक गृहपेज "www.du.ac.in" पर ले जाता है.

उदाहरण:  
क्या आपकी किस्मत अच्छी है?


छवियाँ

आपको कभी-कभी Google खोज परिणामों के शीर्ष पर छोटी छवियां दिखाई देंगी. ये वे छवियां हैं जो हम सोचते हैं कि आपके खोज शब्दों के लिए प्रासंगिक हैं.

जब आप नियमित वेब खोज करते हैं, तो आप Google छवि खोज करके, या अपने खोज शब्दों के साथ 'pics' या 'pictures' जोड़कर भी प्रासंगिक छवियां ढूंढ़ सकते हैं.

उदाहरण:  

स्थानीय खोज

स्थानीय खोज Google से आप समूचे वेब पर बस विशिष्ट इलाके में स्टोर या व्यवसाय खोज सकते हैं. अपनी खोज में शहर या ज़िप कोड शामिल करें और Google आपके खोज परिणामों के शीर्ष पर उस क्षेत्र से नक्शे पर समीक्षाओं, दिशाओं और अधिक जानकारी की लिंक्स के साथ प्रासंगिक परिणाम प्रदर्शित करता है.

उदाहरण:  

मूवी

फिल्म अपने नज़दीक चल रही फिल्म की समीक्षाएं और शो का समय ढ़ने के लिए Google खोज बॉक्स में "movies", "showtimes" या चल रही फ़िल्म का नाम टाइप करें. यदि आपने Google स्थानीय का प्रयोग करके पहले ही अपना स्थान जतन किया है, तो शीर्ष खोज परिणाम आपके द्वारा चुनी गई फिल्म के पास के थियेटर के शो के समय प्रदर्शित करेंगे.

उदाहरण:  

फिलहाल चल रही फिल्म के लिए अपने पास के थियेटर और शो के समय ढूंढ़ने के लिए, बस फिल्म का नाम खोजें.

उदाहरण:  

फिल्म का नाम याद नहीं, या बस देखने के लिए कुछ नए की तलाश में हैं? आप "movie:" कर्ता का प्रयोग कर किसी विशिष्ट अभिनेता, निर्देशक या कथा विवरण से संबंधित फ़िल्म की खोज कर सकते हैं.

उदाहरण:  

उन फिल्मों के बारे में पढ़ना चाहते हैं जो आपने ढूंढ़ी हैं? किसी भी फ़िल्म के लिए आपके खोज परिणामों में 5 सितारों में से औसत मूल्यांकन और ऑनलाइन समीक्षाओं में से कुछ हिस्से और साथ ही स्वयं समीक्षाओं के लिंक शामिल होंगे. इस फ़िल्म की ऑनलाइन समीक्षाओं की पूरी सूची के लिए किसी भी शीर्षक के पास "समीक्षाएं" लिंक पर क्लिक करें.

संगीत खोज

आप जिस संगीत की तलाश में हैं उसके कलाकारों, गीतों, एल्बम और ख़रीदने के स्थान के बारे में सूचना ढूँढ़े. यदि आप खोज बॉक्स मेंअमेरिका में लोकप्रिय कलाकार का नाम दर्ज करते हैं, तो हम उपयोगकर्ता समीक्षाएं, गीत के शीर्षक, संगीत ख़रीदने की दुकनें और उस कलाकार से संबंधित अन्य उपयोगी जानकारी आपके खोज परिणामों के शीर्ष पर प्रदर्शित करेंगे.

उदाहरण:  

 Pixies
Albums: Doolittle, Surfer Rosa, Pixies, and more...
गीत: Debaser, Wave of Mutilation, Silver and more
Pixies के लिए और संगीत परिणाम 

उस कलाकार के बारे में और संगीत जानकारी जैसे संबंधित एल्बम, गीत, और बहुत कुछ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

मुख्य समाचार

व्यापार लिस्टिंग Google पर खोज करते समय आपको अपने परिणामों के शीर्ष पर "समाचार" चिह्नित लिंक दिख सकते हैं. ये लिंक आपको उन रिपोर्ट से जोड़ते हैं, जो Google द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही अनेक समाचार सेवाओं से एकत्रित किए गए हैं. यदि आपके द्वारा दर्ज किए गए शब्द फिलहाल समाचारों में हों, तो ये लिंक प्रकट होते हैं और उन पर क्लिक करने से आपको सीधे उस सेवा तक ले जाया जाएगा जो उसकी आपूर्ति कर रही है.

उदाहरण:  

फोनबुक

फोनबुक Google ने अपने खोज बॉक्स द्वारा प्रदान की जाने वाली सूचना में अमेरिका के पते और फ़ोन नंबर लुकअप की सुविधा जोड़ दी है. आपको उन खोजों के परिणाम पृष्ठों पर सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध फ़ोन नंबर और पते दिखाई देंगे, जिनमें विशेष प्रकार के कुंजी शब्द होंगे.

किसी अमेरिका निवास का सूचीकरण प्राप्त करने के लिए, Google खोज बॉक्स में निम्नलिखित में से कोई मिश्रण टाइप करें:

  • प्रथम नाम (या प्रथम अक्षर), उपनाम, शहर (राज्य वैकल्पिक है)
  • प्रथम नाम (या प्रथम अक्षर), उपनाम, राज्य
  • प्रथम नाम (या प्रथम अक्षर), उपनाम, क्षेत्र कोड
  • प्रथम नाम (या प्रथम अक्षर), उपनाम, ज़िप कोड
  • क्षेत्र कोड सहित फ़ोन नंबर
  • उपनाम, शहर, राज्य
  • उपनाम, ज़िप कोड

Google फोनबुक से अपने आवासीय फ़ोन और पते की सूचना निकालने के लिए, यहां क्लिक करें.


प्रश्नोत्तर

जापान की जनसंख्या जानना चाहते हैं? अल्जीरिया में कौन सी मुद्रा का प्रयोग किया जाता है? बोनो का जन्मस्थान क्या है? Google खोज बॉक्स मे तथ्य-आधारित प्रश्न या क्वेरी (जैसे ”"population of Japan”") टाइप करके हिट करें. हम वेब की खोज करेंगे और उत्तर आपके खोज परिणाम पृष्ठ के शीर्ष पर प्रदर्शित करेंगे. हम इस सूचना के लिए अपने स्रोत से भी लिंक करते हैं, जिससे आप और अधिक जान सकें.

उदाहरण:  

अपनी खोज परिष्कृत करें

कुछ विषयों के भीतर खोज के लिए, आपको खोज परिणाम पृष्ठ के शीर्ष पर लिंक दिखेंगे जो आपको अपनी खोज को शीघ्रता से संकीर्ण करने में मदद करेंगे.



ये लिंक वे लेबल हैं जो कुछ वेबपृष्ठों को आबंटित किए गए हैं. संगठन, व्यवसाय और व्यक्ति उन विषयों में वेबसाइट लेबल कर सकते हैं, वे सबसे बेहतर जानते हैं. Google को-ऑपरेटिव डिरेक्टरी पर जाकर आप ऐसे और अधिक प्रदाताओं की सदस्यता ले सकते हैं.

उदाहरण:  
उदाहरण:  

Google को-ऑपरेटिव डिरेक्टरी में वे लिंक भी शामिल होते हैं जो आपके खोज परिणामों में तत्काल सूचना प्रदान करते हैं - जैसे रेस्टोरेंट आरक्षण, वित्तीय सूचना, या यहां तक कि लोकप्रिय व्यक्तियों की गपशप.आदि बातें अपनी पसंद के प्रदाताओं की सदस्यता लेकर अपनी Google खोज में ये सेवाएं जोड़ें.


परिणाम पूर्वप्राप्ति

कुछ खोजों पर, आपके द्वारा क्लिक किए जाने से पहले, Google स्वचालित ढंग से आपके ब्राउज़र को शीर्ष खोज परिणाम डाउनलोड प्रारंभ करने का निर्देश देता है. यदि आप शीर्ष परिणामों पर क्लिक करते हैं, तो गंतव्य पृष्ठ पहले की तुलना में अधिक तेज़ी से लोड होंगे.

Firefox और Mozilla वेब ब्राउज़रों में यह कार्यक्षमता उपलब्ध कराने के लिए Google विशेष पूर्वप्राप्ति सुविधा का प्रयोग करता है, इसलिए परिणाम पूर्वप्राप्ति इंटरनेट एक्सप्लोरर या अन्य वेब ब्राउज़रों में उपलब्ध नहीं है. आप अपने वेब ब्राउज़र वरीयताओं में पूर्वप्राप्ति अक्षम कर सकते हैं, जैसा कि Mozilla पूर्वप्राप्ति FAQ में वर्णन किया गया है. Firefox में, आप निम्नलिखित के द्वारा पूर्वप्राप्ति अक्षम कर सकते हैं:

  1. पता पट्टी में "about:config" टाइप करें.
  2. सेटिंग "network.prefetch-next" तक स्क्रॉल डाउन करें और मान को "असत्य" पर सेट करें.

पूर्वप्राप्ति सक्षम होने पर, आपके वेब ब्राउज़र के कैश में ऐसी वेब साइट से कुकी और वेब पृष्ठ आ सकते हैं, जो आपने क्लिक न की हो क्योंकि जब आप Google खोज परिणाम पृष्ठ देखते हैं, तो पूर्वप्राप्ति स्वचालित ढंग से होती है. आप अपने वेब ब्राउज़र के कैश और कुकी साफ़ करके इन फ़ाइलों को हटा सकते हैं.

यदि आप बेव सर्वर चलाते हैं, तो आपको हमारे वेबमास्टर FAQ में वेबमास्टर के लिए विशिष्ट जानकारी मिल सकती है.

संख्या के अनुसार खोज

पार्सल ट्रैकिंग ID, पेटेंट और अन्य विशेषीकृत नंबरों के बारे में शीघ्र पहुंच के लिए उन्हें Google के खोज बॉक्स में दर्ज किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, FedEx ट्रैकिंग नंबर टाइप करने से आपके पैकेज के बारे में नवीनतम जानकारी मिलेगी. संख्या के अनुसार विशेष खोज प्रकारों में शामिल हैं:

UPS ट्रैकिंग नंबर उदाहरण खोज: "1Z9999W99999999999"
FedEx ट्रैकिंग नंबर

उदाहरण खोज: "999999999999"

USPS ट्रैकिंग नंबर दाहरण खोज: "9999 9999 9999 9999 9999 99"
वाहन ID (VIN) नंबर उदाहरण खोज: "AAAAA999A9AA99999"
UPC कोड उदाहरण खोज: "073333531084"
दूरभाष क्षेत्रीय कोड उदाहरण खोज: "650"
पेटेंट नंबर उदाहरण खोज: "patent 5123123"
अपने पेटेंट नंबर से पहले "patent" शब्द डालना याद रखें.
उदाहरण:  
क्या कुछ और प्रकार के नंबर हैं जिन्हें आप चाहते हैं कि Google खोजे? कृपया हमसे संपर्क करें.


समान पृष्ठ

जब आप खोज परिणाम के "समान पृष्ठ" लिंक पर क्लिक करते हैं, तो Google स्वचालित ढंग से वेब पर उन पृष्ठों को स्काउट करता है जो इस परिणाम से संबंधित हों.

समान पृष्ठ विशेषता का प्रयोग अनेक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है. यदि आपको किसी विशेष साइट की सामग्री पसंद आती है, लेकिन चाहते हैं कि उसमें और भी कुछ हो, तो समान पृष्ठ समान सामग्री की साइट खोज सकता है जिनसे आप अपरिचित हो सकते हैं. यदि आप उत्पाद सूचना की तलाश में हैं, तो समान पृष्ठ प्रतियोगी सूचना ढूंढ़ सकते हैं जिससे कि आप सीधी तुलना कर सकें. यदि आपकी रुचि किसी विशेष क्षेत्र में अनुसंधान करने में है, तो समान पृष्ठ आपको सही कुंजी शब्दों के चयन की चिंता किए बिना, बहुत शीघ्रता से, बड़ी संख्या में संसाधन ढूंढ़ने में मदद कर सकते हैं.

पेज जितना अधिक विशेषीकृत होगा, Google आपके लिए उतना ही कम ढूंढ़ पाएगा. उदाहरण के लिए, यदि आपके व्यक्तिगत होम पृष्ठ पर अन्य पृष्ठों से आधिकारिक रूप से संबंद्ध होने के लिए पर्याप्त सूचना नहीं है, तो समान पृष्ठ संबंधित पृष्ठ नहीं ढूंढ़ पाएगा. साथ ही, यदि कंपनियां अपने पृष्ठों के लिए अनेक URL का प्रयोग करती हैं (जैसे company.com और www.company.com), तो समान पृष्ठ के पास एक URL के लिए थोड़ी सूचना हो सकती है, लेकिन अन्य के बारे में बहुत सूचना हो सकती है. तथापि, सामान्य रूप से, समान पृष्ठ बहुसंख्य वेब पृष्ठों के लिए अच्छी तरह काम करता है.

Google
... हमारे साथ विज्ञापन दें - व्यवसाय समाधान - सेवाएँ वे उपकरण – नौकरी,
प्रेस, व सहायता ©2004 Google - वेब पृष्ठों की.खोज 4,285,199,774
www.google.com/ - 3k - मार्च 26, 2004 - कैश किया गया -
» समान पृष्ठ «



साइट खोज

"site" शब्द के बाद लगाने से आप अपनी खोज विशिष्ट साइट तक सीमित कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, Google खोज बॉक्स में site:sampledomain.com वाक्य का प्रयोग करें. उदाहरण के लिए, स्टैनफ़ोर्ड की साइट पर, प्रवेश की सूचना ढूंढ़ने के लिए, दर्ज करें:

उदाहरण:  

वर्तनी जांचकर्ता

Google का वर्तनी जांचकर्ता सॉफ़्टवेयर स्वचालित ढंग से आपकी क्वेरी को देखता है और जांच करता है कि क्या आप शब्द की वर्तनी के सर्वाधिक आम संस्करण का प्रयोग कर रहे हैं. यदि यह गणना करता है कि आप वैकल्पिक वर्तनी से अधिक प्रासंगिक खोज परिणाम उत्पन्न कर सकते हैं, तो यह पूछेगा "क्या आपका यह मतलब था: (अधिक आम वर्तनी)?". सुझाव की वर्तनी पर क्लिक करने से उस शब्द के लिए Google खोज प्रारंभ हो जाएगी. चूंकि Google वर्तनी जाँच शब्दों की इंटरनेट पर उपस्थिति पर आधारित होती है अतः यह व्यक्तिवाचक संज्ञाओं के लिए आम वर्तनी सुझा सकता है (नाम और स्थान) जो मानक वर्तनी जांच प्रोग्राम या शब्दकोश में नहीं भी हो सकते.


स्टॉक और फंड कोट्स

स्टॉक और म्यूचुअल फंड कोट्स Google का प्रयोग करने के लिए, बस खोज बॉक्स में प्रतीक दर्ज करें.

उदाहरण:  
Cisco

Google वित्त से अधिक प्रासंगिक सूचना देखने के लिए चार्ट या Google वित्त लिंक पर क्लिक करें. वैकल्पिक रूप से, आप अधिक जानकारी के लिए, दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे अन्य वित्त सूचना प्रदाताओं तक जा सकते हैं. ये वित्त सूचना प्रदाता स्वतंत्र तृतीय पक्ष दर्शक-वर्ग माप प्रतिष्ठानों द्वारा निर्धारित लोकप्रियता के आधार पर चुने और आदेश किए जाते हैं. इसके अतिरिक्त, हम डाउनलोड गति, उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस और कार्यक्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुणवत्ता कारकों पर भी विचार करते हैं. यदि आप कोई ऐसा प्रदाता सुझाना चाहते हैं, जिसे हम शामिल कर सकते हैं, तो हमसे संपर्क करें.


सड़क के नक्शे

नक्शा आइकन

Google का उपयोग करके सड़क का नक्शा ढूंढ़ने के लिए, Google खोज बॉक्स में एक अमेरिकी पता दें, जिसमें जिप कोड या शहर/राज्य शामिल हो (जैसे 165 University Ave Palo Alto CA). अक्सर, सड़क का नाम और शहर का नाम काफ़ी होता है.

उदाहरण:  

जब Google आपकी क्वेरी को नक्शे के अनुरोध के रूप में पहचानता है, तो हम आपका पता Google मैप्स पर दिखाएंगे और आपको दिशा-निर्देश प्राप्त करने और अपना प्राथमिक स्थान संग्रह करने में सक्षम करेंगे.


यात्रा जानकारी

किसी विशेष हवाई अड्डे पर देरी और मौसम की स्थिति देखने के लिए हवाई अड्डे के तीन वर्ण टाइप करें और उसके बाद लिखें "airport". उदाहरण के लिए, सैन फ़्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ताज़ा जानकारी "sfo airport" खोज करके प्राप्त की जा सकती है.

उदाहरण:  
किसी अमेरिकी उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए, एयरलाइन का नाम और फिर उड़ान संख्या टाइप करें. उदाहरण के लिए, युनाइटेड एयरलाइंस उड़ान 134 की स्थिति देखने के लिए "United 134" खोजें.

उदाहरण:  


मौसम

अमेरिका या विश्व के किसी स्थलविशेष के लिए मौसम की स्थिति और चार-दिन की भविष्यवाणी देखने के लिए "मौसम," और फिर स्थल टाइप करें. आम तौर से शहर का नाम काफ़ी रहता है, लेकिन आप विश्वव्यापी शहरों के लिए राज्य या ज़िपकोड भी शामिल करना चाह सकते हैं. उदाहरण के लिए, पालो आल्टो का मौसम देखने के लिए, आप "weather palo alto, ca" या " weather palo alto 94301" खोज सकते हैं.

यदि आप अपने निजीकृत Google होमपृष्ठ पर इस स्थल का मौसम देखना चाहते हैं, तो आप ऊपरी दाएं कोने में 'मेरे Google होमपृष्ठ में जोड़ें' बटन क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं.

उदाहरण:  

सभी मौसम स्थितियां और भविष्यवाणियां Weather Underground, Inc. द्वारा प्रदान की जाती हैं.


वेब पृष्ट अनुवाद

इस अनुवाद विशेषता से Google भाषा बाधा को तोड़ता है. मशीन अनुवाद तकनीक के प्रयोग से, Google अब आपको अपनी खुद की भाषा से भिन्न भाषाओं के वेब पृष्ठ तक पहुंच की योग्यता देता है. फिलहाल, Google निम्नलिखित अनुवाद युग्म पेश करता है: अंग्रेज़ी से अरबी, चीनी, फ़्रांसीसी, जर्मन, इटैलियन, कोरियाई, जापानी, स्पैनिश, और पुर्तगाली में और वापस और जर्मनी से फ़्रांसीसी में और वापस.

यदि आपके खोज परिणाम में इनमें से किसी भाषा में पृष्ठ शामिल है, और हम अनुवाद युग्म का समर्थन करते हैं, तो आप एक ही क्लिक से उस पृष्ठ का अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं.

इस विशेषता के बारे में जानकारी के लिए, कृपया अनुवाद FAQ पढ़ें.

Répertoire Web de Google - World > Français - » [ इस पेज का अनुवाद करें ] «
... Modifié par Google - ©2003 Google Aide du répertoire
Google - À propos - Google अंग्रेज़ी में.
directory.google.com/Top/World/ - 7k - मार्च 26, 2004 - कैश किया गया - समान पृष्ठ



आपके साथ किसका लिंक है?

कुछ शब्दों के बाद विसर्ग लगाने से Google के लिए उनका विशेष अर्थ हो जाता है. Google के लिए ऐसा एक शब्द है link: संचालक. क्वेरी link:siteURL आपको उस URL का संकेत करना वाला पृष्ठ दिखाती है. उदाहरण के लिए, link:www.google.com आपको वे पेज दिखाएगी जो Google के होम पृष्ठ की ओर इंगित करते हैं. आप लिंक को संयुक्त नहीं कर सकते: नियमित कुंजी शब्द खोज के साथ खोज.

उदाहरण: