Uttarakhand Crime News: उत्‍तरकाशी के पुरोला में बच्ची को दूध पिला रही महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Uttarakhand Crime News उत्‍तरकाशी के पुरोला में बच्ची को दूध पिला रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले में पुरोला पुलिस में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 13 Jun 2022 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jun 2022 05:34 PM (IST)
Uttarakhand Crime News: उत्‍तरकाशी के पुरोला में बच्ची को दूध पिला रही महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुरोला में बहन के गांव आई एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया।

संवाद सूत्र, पुरोला (उत्‍तरकाशी): बहन के गांव आई एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़ि‍ता की तहरीर पर पुरोला पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है।

मामला शनिवार दोपहर का है। तहसील पुरोला के एक गांव की महिला अपनी बहन के ससुराल आई थी। उसकी ससुराल में कोई धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। शनिवार की दोपहर को महिला अपनी सात माह की बेटी के साथ बहन के घर पर थी तथा बेटी को दूध पिला रही थी। घर पर अकेला देखकर पड़ोस के गांव का युवक विक्रमचंद घर में घुसा।

कमरे के दरवाजे पर कुंडी लगाकर आरोपित युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वहां से भाग निकला। पीड़ि‍त महिला ने यह घटना अपनी बहन को बताई। थाना पुरोला के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हरिद्वार: विवाहिता ने जेठ-देवर पर लगाए गंभीर आरोप

ज्वालापुर में एक विवाहिता ने अपने जेठ व ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि वह नौ जून को अपने घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि उसके जेठ ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा।

महिला का पति वापस आया तो जेठ उसे धक्का देते हुए भाग गया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। आरोप है कि कुछ समय बाद सरफराज धारदार हथियार लेकर अपने भाई मुसाद, आसिफ, आदिल, भाभी रेशमा, तबस्सुम को लेकर आया और उसके पति को बुरी तरह पीटा।

सिर में चोट आने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उन्होंने घर में तोड़फोड़ करते हुए सामान भी तोड़ डाला। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी