Please enable javascript.Who will be the next CM of Uttarakhand : कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री, क्या बदलेगा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा, उत्तराखंड में फिर नया मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा, रितु खंडूरी के नए सीएम बनने की चर्चा, कौन हैं रितु खंडूरी, क्या है भाजपा की उत्तराखंड में रणनीति - Who will be the new Chief Minister of Uttarakhand, what will change as the Chief Minister's face in Uttarakhand, again the new Chief Minister in Uttarakhand, after the defeat of Pushkar Singh Dhami, the discussion on the name of the new Chief Minister, Ritu Khanduri becoming the new CM, who is Ritu Khanduri, what BJP's strategy in Uttarakhand - Navbharat Times

Uttarakhand CM Issue: उत्तराखंड में कौन बनेगा मुख्यमंत्री...दो साल बाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए तय होगा नाम, इनकी चर्चा तेज

Curated byराहुल पराशर | टाइम्स न्यूज नेटवर्क | 17 Mar 2022, 1:37 pm

Uttarakhand Election Result: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। कई उम्मीदवार उभर कर सामने आ रहे हैं। इनमें क्षेत्रीय समीकरण को आधार बनाया जा रहा है। वहीं, अब यह भी कहा जा रहा है कि दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड के सीएम फेस का निर्णय होगा।

Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री तक हार गए, कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि अब पार्टी क्या करेगी
देहरादून: उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा (Who will be the next Chief Minister of Uttarakhand)? यह सबसे बड़ा सवाल है। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया, लेकिन खटीमा विधानसभा सीट (Khatima Assembly Constituency) से वे चुनाव हार गए। इसके बाद नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के केंद्रीय नेतृत्व पर टिक गई हैं, जो अगले मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेगी। सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद प्रदेश की पांच लोकसभा सीट पर जीत का समीकरण का तैयार किया जा रहा है। नया मुख्यमंत्री और कैबिनेट का निर्णय का आधार लोकसभा चुनाव 2024 होगा। इसको लेकर मंथन चल रहा है। समीकरण में जो भी उम्मीदवार फिट होंगे, उन्हें ही मुख्यमंत्री और मंत्री पद दिया जाएगा। मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्पीकर के पद को लेकर भी कयासों का बाजार गरमाया हुआ है।

कुमायूं से स्पीकर, गढ़वाल से हो सकते हैं सीएम
भाजपा सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक, कुमायूं क्षेत्र के सीनियर विधायक को विधानसभा अध्यक्ष का प्रभार मिल सकता है। वहीं, गढ़वाल क्षेत्र में मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इस इलाके से उत्तराखंड के तीन सांसद चुनकर आते हैं। इसको सीनियर लीडरशिप ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी। स्पीकर के पद के लिए डीडीहाटा के विधायक बिशेन सिंह चुफाल और कालाढुंगी के विधायक बंशीधर भगत के नाम की चर्चा चल रही है।

कुमायूं रीजन पर जोर दे रही भाजपा
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक एसएमए काजमी ने कहा कि किसान आंदोलन और इसमें हुई गिरफ्तारी के मामले ने तराई क्षेत्र में भाजपा की स्थिति को कमजोर किया। इसके बाद भाजपा ने कुमायूं क्षेत्र पर सबसे अधिक जोर देना शुरू किया। खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं, नैनीताल के एमपी अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इसका असर इस क्षेत्र में दिखता है। आगे भी भाजपा इसी रणनीति पर काम करती दिखती है।

महिला मुख्यमंत्री के नाम की भी चर्चा
महिला मुख्यमंत्री के नाम की भी चर्चा उत्तराखंड की राजनीति में इस समय जोरों पर है। इसके जरिए इस प्रदेश की महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश भाजपा कर सकती है। इस बार के विधानसभा चुनाव मे भाजपा की छह महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसमें सबसे अधिक चर्चा गढ़वाल जिले के कोटद्वार से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची रितु खंडूरी की हो रही है। वे पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी की बेटी हैं। उन्हें सीएम पद की रेस में माना जा रहा है।

होली के बाद विधायक दल की बैठक
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर जीत दर्ज की। इस प्रकार पार्टी करीब तीन चौथाई सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इसके बाद विधायक दल की बैठक में बदली हुई परिस्थिति में पार्टी के नए विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। होली के बाद इसकी बैठक होगी। भाजपा ने प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया है। बैठक में नए मुख्यमंत्री चेहरे का नाम तय होगा।
राहुल पराशर
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Electionsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर