देखें, Madame Tussauds की टीम ने पुतला बनाने के लिए कैसे लिया पीएम मोदी का नाप
मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी नजर आएगा। प्रधानमंत्री की प्रतिमा को लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक के म्यूजियम में रखा जाएगा। इसके के लिए पीएम मोदी ने जरूरी जानकारी और नाप दे दिया है। पुतले को बनाने में चार महीने का समय लगेगा और इस पर करीब डेढ़ करोड़ का खर्च आएगा।
मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी नजर आएगा। प्रधानमंत्री की प्रतिमा को लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक के म्यूजियम में रखा जाएगा। इसके के लिए पीएम मोदी ने जरूरी जानकारी और नाप दे दिया है। पुतले को बनाने में चार महीने का समय लगेगा और इस पर करीब डेढ़ करोड़ का खर्च आएगा।
खबर है कि मैडम तुसाद के आर्टिस्ट जब कुछ महीनों पहले दिल्ली आए थे तो उन्होंने पीएम मोदी से कई मुलाकातें की। साथ ही तीन से चार कारीगरों ने प्रतिमा बनाने के लिए पीएम मोदी के शरीर का नाप लिया था।
जानकारी के मुताबिक म्यूजियम में लगने वाली प्रतिमा में पीएम मोदी को क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में हाथ जोड़े दिखाया जाएगा।
मैडम तुसाद म्यूजियम में अपनी प्रतिमा के बारे में पीएम मोदी ने कहा, 'मैडम तुसाद ने पूरी दुनिया के असाधारण शख्सियतों के पुतले बनाए हैं। मैं अपने आपको उनके सामने इतना महत्वपूर्ण कैसे मानूं। तब उन्होंने मुझे बताया कि मेरा चयन लोगों की राय और जन भावनाओं के चलते किया गया। इसके बाद मुझे शांति मिली।
पीएम मोदी ने कहा, 'मेरी सिटिंग के दौरान मैं उनकी टीम से खासा प्रभावित हुआ। उनके समर्पण, पेशेवर अंदाज और स्किल ने मुझे प्रभावित किया। मैंने तीन से चार बार मैडम तुसाद का दौरा किया है। इस दौरान कई शख्सियतों के पुतलों के साथ फोटो खिंचाने का मौका मिला।' मैडम तुसाद म्यूजियम के प्रवक्ता ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में एक हैं। वह टि्वटर पर बराक ओबामा के बाद सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।
नई दिल्ली में भी संग्रहालय की एक शाखा खोले जाने की तैयारी की जा रही है। पिछले साल मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान इसकी घोषणा की गयी थी। अब यह देखना होगा कि क्या पीएम मोदी की प्रतिमा नई दिल्ली में लगाई जाती है। वैसे म्यूजियम की टीम ने जनवरी में अरविंद केजरीवाल की प्रतिमा बनाने की भी बात कही थी। अगर ऐसा होता है तो केजरीवाल और मोदी दोनों की प्रतिमा मैडम तुसाद म्यूजियम नजर आएगी।
मैडम तुसाद म्यूजियम के इंडिया पार्टनर विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट इंटरनेशनल (डब्ल्यूईआई)
के डायरेक्टर आंद्रे टिमिन्स के मुताबिक, 2017 तक मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली आ रहा है। इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि प्रतिमा के अनावरण पर पीएम मोदी खुद मौजूद रहेंगे या नहीं?
मैडम तुसाद म्यूजियम ने पीएम मोदी का नाप लिए जाने का एक वीडियो भी जारी किया है।