होम पेजCHF / XOF • मुद्रा
add
CHF / XOF
पिछली बार जब बंद हुआ
663.89
स्टॉक मार्केट के समाचार
स्विस फ़्रैंक के बारे में जानकारी
फ्रांक स्विट्जरलैंड और लीख़्टेनश्टाइन की मुद्रा और वैध निविदा है; यह इटली के बर्हिप्रदेश केम्पियोन द'इटालिया की भी वैध निविदा है। हालांकि यह जर्मन बर्हिप्रदेश बुशिंजेन की वैध निविधा नहीं है, लेकिन दैनदिनी में इस्तेमाल की जाती है। स्विस नेशनल बैंक बैंकनोट और संघीय स्विस टकसाल सिक्के जारी करती है।
स्विस फ्रांक यूरोप में जारी किया जाने वाला इकलौता फ्रांक है। इसके सौंवे हिस्से को जर्मन में रापेन, फ्रांसीसी में सेंटाइम, इटालवी में सेटीसीमो और रोमांस में रेप कहते हैं। बैंक और वित्तीय संस्थाओं द्वारा कोड के रूप में CHF इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि अधिकांश व्यवसायी और विज्ञापनदाता "Fr." का और कुछ SFr. का इस्तेमाल करते हैं। Wikipediaवेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक के बारे में जानकारी
पश्चिम अफ्रीकी अफ्रीका के वित्तीय समुदाय का फ्रैंक या पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रांक बुर्किना फासो के अलावा अन्य पश्चिमी अफ्रीकी देश, बेनिन, कोट द' आईवोर, गिनी-बिसाऊ, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो में प्रचलन में है। सीएफए एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका अर्थ अफ्रीका का वित्तीय समुदाय है। यह मुद्रा सेनेगल की राजधानी डाकार में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ द वेस्ट अफ्रीका द्वारा वेस्ट अफ्रीकन इकानोमी एंड मानेटरी यूनियन के सदस्य देशों के लिए जारी की जाती है। सीएफए फ्रांक फ्रांस के पश्चिम अफ्रीका के उपनिवेश में 1945 में जारी किया गया। यह मुद्रा इन देशों के उपनिवेश से आजाद होने के बाद भी प्रचलन में बनी हुई है। Wikipedia