हम आपको अमान्य गतिविधि और विज्ञापन से होने वाली धोखाधड़ी से बचाते हैं
आपको विज्ञापन से बेहतर नतीजे मिल सकें, इसके लिए हम पूरी कोशिश करते हैं.
विज्ञापन देने वाले, एजेंसी, और पब्लिशर (इनमें ऐप्लिकेशन डेवलपर और YouTube किएटर्स भी शामिल हैं), नए ग्राहकों तक पहुंचने, अपने कारोबार को आगे बढ़ाने, और कमाई करने के लिए विज्ञापन पर निर्भर करते हैं. इस पर बहुत सारी चीज़ें निर्भर करती हैं. इसलिए, सिस्टम का सही से काम करना बहुत ज़रूरी है. इसलिए, हमने प्रक्रिया और तकनीक को बेहतर बनाने के साथ-साथ विशेषज्ञों की एक टीम भी तैयार की है. इस तरह, हमें अपने ग्राहकों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सिस्टम से अमान्य गतिविधियों और विज्ञापन से होने वाली धोखाधड़ी को हटाने में मदद मिलती है.
अमान्य गतिविधि क्या है?
कम शब्दों में कहें, तो यह एक ऐसा इंटरैक्शन है जो विज्ञापन में सच में दिलचस्पी रखने वाले असल लोगों से नहीं आता. कुछ अमान्य ट्रैफ़िक ऐसे होते हैं जो गलत तरीके से आ जाते हैं. जैसे, जब कोई उपयोगकर्ता किसी चीज़ पर क्लिक करना चाहे और उस जगह पर विज्ञापन आ जाए. कुछ अमान्य ट्रैफ़िक जान-बूझकर भेजे जाते हैं. जैसे, विज्ञापन पर अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के किए गए खर्च को नाकाम करने के लिए, उनके विज्ञापन के लिंक पर बॉटनेट या अन्य विज्ञापन देने वालों की ओर से बार-बार क्लिक किया जाना.
Google अपने विज्ञापन सिस्टम को अमान्य गतिविधि से कैसे बचाता है?
हमारी विज्ञापन ट्रैफ़िक क्वालिटी टीम, ऑटोमैटिक फ़िल्टर, मशीन लर्निंग, और लाइव समीक्षकों की मदद से, बहुत ज़्यादा रिसर्च करती है. इससे ज़्यादा से ज़्यादा अमान्य और धोखाधड़ी वाली गतिविधि का पता लगाने और उसे फ़िल्टर करने में आसानी होती है.
हमारी ग्लोबल टीमें, ट्रैफ़िक की लगातार निगरानी और उसका विश्लेषण करती हैं, ताकि विज्ञापन देने वालों को अमान्य क्लिक, इंप्रेशन, व्यू या इंटरैक्शन से बचाया जा सके. साथ ही, अमान्य गतिविधि की मदद से विज्ञापनों से कमाई करने वाले पब्लिशर को रोका जा सके. ग्लोबल टीम में डेटा साइंटिस्ट, इंजीनियर, रिसर्चर और पीएचडी डिग्री होल्डर शामिल होते हैं. हमारी कोशिश रहती है कि विज्ञापन देने वालों को सुरक्षा के साथ-साथ निवेश का पूरा फ़ायदा मिले. साथ ही, सही ढंग से काम करने वाले पब्लिशर को एक समान अवसर मिलें. इससे अपने कीमती कॉन्टेंट से कमाई करने की उनकी संभावना बढ़ जाती है.
हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम (कार्रवाइयों को अपने-आप पूरा करने वाला सिस्टम) में मशीन लर्निंग और जटिल एग्लोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है. इससे हमें अपने पार्टनर की सुरक्षा करने और विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म को गड़बड़ियों से बचाने में मदद मिलती है.
हम अमान्य गतिविधि के संदिग्ध मामलों की मैन्युअल तौर पर भी समीक्षा करते हैं, ताकि हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम से बच निकलने वाली गतिविधि पकड़ में आ जाए. हमें जब भी असामान्य ट्रैफ़िक का पता चलता है या पब्लिशर या विज्ञापन देने वाला कोई व्यक्ति वाजिब चिंता जताता है, तो हमारी टीम डेटा की जांच करती है और उस आधार पर फ़ैसला लेती है या कोई नया फ़िल्टर बनाती है.
हमारी टीम बेहतर रिसर्च की मदद लेती है, ताकि अमान्य ट्रैफ़िक के सोर्स का पता लगाया जा सके. इसके बाद, उन्हें हमारे नेटवर्क और प्लैटफ़ॉर्म पर आने से रोकने के तरीके तैयार किए जाते हैं.
अमान्य गतिविधि को रोकने का तरीका क्या है?
हम आपको अमान्य गतिविधि और विज्ञापनों से होने वाली धोखाधड़ी से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं. हालांकि, इनसे सुरक्षा के लिए आपको भी कुछ तरीके अपनाने होते हैं. सबसे पहले, अपने विज्ञापनों और कॉन्टेंट की परफ़ॉर्मेंस को मॉनिटर करने के तरीके जानें. अगर आप एक पब्लिशर हैं, तो अपने खाते में अमान्य गतिविधि को रोकने के लिए कदम उठाएं. साथ ही, आपके खाते का गलत तरीके से फ़ायदा उठाने वाले लोगों से बचें. अगर आप विज्ञापन देने वाले व्यक्ति हैं, तो संभावित अमान्य ट्रैफ़िक को समझने और उसकी पहचान करने के लिए कदम उठाएं.