बौद्धिक संपत्ति के उल्लंघन
हम ऐसी इमेज या कॉन्टेंट को पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते हैं जिससे किसी के कॉपीराइट या कानूनी अधिकारों का उल्लंघन होता हो. ज़्यादा जानकारी पाने या डीएमसीए (DMCA) के तहत अनुरोध करने के लिए कॉपीराइट प्रक्रियाएं देखें.
Google की हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह आपके आस-पास की जगहों की जानकारी पाने और उन्हें रोमांचक और क्रिएटिव तरीके से एक्सप्लोर करने में आपकी मदद कर सके. हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद इमेज, Maps के आपके अनुभव को और भी बेहतर बनाती हैं. इससे आपको अपने आस-पास की या दुनिया भर की जगहों की झलक देखने और उन्हें एक्सप्लोर करने में मदद मिलती है. हम यह पक्का करने की पूरी कोशिश करते हैं कि ये इमेज सभी के लिए काम की हों और उस असल दुनिया की झलक पेश करें जिन्हें हमारे उपयोगकर्ता एक्सप्लोर करते हैं.
हमारी ये इमेज, उपयोगकर्ताओं को एआई की मदद से नए और क्रिएटिव अनुभव देने में भी मददगार हैं. इससे आपको इनोवेटिव डिजिटल कॉन्टेंट के ज़रिए दुनिया को एक्सप्लोर करने में मदद मिलती है, जिससे क्रिएटिविटी और खोज के नए तरीके मिलते हैं. Google अपनी निजता नीति का पालन करते हुए, एआई के साथ इन इमेज का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है.
स्ट्रीट व्यू के तस्वीरों के संग्रह में बाहरी पक्ष या Google योगदान कर सकता है. आप हर इमेज में दिए गए योगदानकर्ता के नाम या आइकॉन को देखकर यह फ़र्क बता सकते हैं. किसी बाहरी पक्ष की ओर से कैप्चर करके 'Google मैप' पर प्रकाशित की गई तस्वीरों के संग्रह के मालिक, योगदान करने वाले व्यक्ति (या उनकी की ओर से असाइन किया गया प्रतिनिधि) होते हैं.
इस पेज पर, Google के योगदान से बने Street View की तस्वीरों के संग्रह की नीति के बारे में बताया गया है. उपयोगकर्ताओं के योगदान से बने Street View की तस्वीरों के लिए, कृपया Maps पर उपयोगकर्ताओं के योगदान से जुड़े कॉन्टेंट की नीति पढ़ें.
Google के योगदान से बने Street View की तस्वीरों के संग्रह की नीति
Street View की तस्वीरों के संग्रह को देखने वाले सभी लोगों का अनुभव अच्छा और काम का हो, यह पक्का करने के लिए हमने Google के योगदान से बने Street View की तस्वीरों के संग्रह की नीति बनाई है. इसमें बताया गया है कि हम आपत्तिजनक कॉन्टेंट से कैसे निपटते हैं और Google Maps पर Street View की तस्वीरें पब्लिश करते समय किन बातों का ख्याल रखते हैं. हम अपनी नीति अपडेट कर सकते हैं. इसलिए, समय-समय पर इसे पढ़ते रहें.
Street View की तस्वीरों में कोई जगह वैसी ही दिखती है जैसी तस्वीरें कैप्चर किए जाने वाले दिन थी. इसके बाद, उन तस्वीरों को प्रोसेस करने में महीनों लगते हैं. इसका मतलब है कि आपको दिखने वाली तस्वीरें, कुछ महीने या कुछ साल पुरानी हो सकती हैं. कुछ जगहों पर हम कई सालों से तस्वीरें लेकर संग्रह में डाल रहे हैं और आपके पास टाइम मशीन सुविधा का इस्तेमाल करके समय के साथ तस्वीरों के उस संग्रह में आए बदलावों को देखने का विकल्प भी होता है.
Google, Street View की इमेज में दिखने वाले लोगों की निजता सुरक्षा के लिए कई कदम उठाता है, भले ही उन इमेज का इस्तेमाल Google Maps पर किया जा रहा हो या फिर एआई की नई सुविधाएं डेवलप करने के लिए किया जा रहा हो.
निजता सुरक्षा के लिए अपने-आप काम करने वाली सुविधाएं: हमने चेहरों और लाइसेंस प्लेटों को धुंधला करने के लिए आधुनिक और ऐडवांस टेक्नोलॉजी डेवलप की है. इसे खास तौर पर, Street View में Google की उपलब्ध कराई गई इमेज में दिखने वाले पहचाने जाने लायक चेहरों और लाइसेंस प्लेटों को धुंधला करने के लिए बनाया गया है.
जनरेटिव एआई के लिए Street View का इस्तेमाल: हम Street View की इमेज का इस्तेमाल, अपने बेहतरीन जनरेटिव एआई मॉडल (जैसे, Gemini, Nano Banana, और Veo) को ट्रेनिंग और निर्देश देने के लिए करते हैं. इसका मकसद ऐसे बेहतरीन टूल उपलब्ध कराना है जिनसे हमारे उपयोगकर्ताओं और पार्टनर को इनोवेटिव डिजिटल कॉन्टेंट जनरेट करके, असल दुनिया के विज़ुअल को नए तरीके से देखने-समझने में मदद मिल सके. जनरेटिव निर्देशों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इमेज, अपने-आप फ़िल्टर होने की एक और प्रोसेस से गुज़रती हैं. उदाहरण के लिए, इस प्रोसेस के दौरान इमेज में दिखने वाले किसी व्यक्ति या वाहन को पूरी तरह हटा दिया जाता है. ऐसा निजता के हमारे सख्त मानकों का पालन करने के लिए किया जाता है, ताकि एआई से तैयार की जाने वाली इमेज में किसी की भी पहचान की जा सकने वाली निजी और संवेदनशील जानकारी दिखने की संभावना कम से कम की जा सके.
ज़्यादा धुंधला करने का अनुरोध करना: अगर किसी इमेज के लिए ऐसा लगता है कि उसमें आपके चेहरे या लाइसेंस प्लेट को ज़्यादा धुंधला करने की ज़रूरत है या आपको अपने पूरे घर, कार या अपनी पूरी मौजूदगी को धुंधला करवाना है, तो "समस्या की शिकायत करें" टूल का इस्तेमाल करके अनुरोध सबमिट करें. हम ऐसे अनुरोधों का पूरा सम्मान करते हैं और पब्लिश की गई Street View इमेज की सभी कॉपी को धुंधला कर देते हैं.
धुंधला करना और एआई से जनरेट किया गया कॉन्टेंट: जब हमें धुंधला करने का कोई नया अनुरोध मिलता है और हम उस पर कार्रवाई करते हैं, तो हम यह भी पक्का करते हैं कि उस धुंधली की गई नई Street View इमेज का इस्तेमाल अब से जनरेटिव एआई को दिए जाने वाले निर्देशों के लिए न किया जाए. ऐसा निजता के लिए चुनी गई आपकी प्राथमिकता का सम्मान करते हुए किया जाता है. हालांकि, धुंधला करने के नए अनुरोधों का असर, एआई से जनरेट की गई उन इमेज पर नहीं पड़ता जिन्हें तीसरे पक्षों ने पहले ही बना लिया है या पब्लिश कर दिया है.
"समस्या की शिकायत करें" लिंक का इस्तेमाल करके भी आपत्तिजनक कॉन्टेंट को रिपोर्ट किया जा सकता है. हम इन कैटगरी के कॉन्टेंट को आपत्तिजनक मानते हैं, बशर्ते उस कॉन्टेंट का इस्तेमाल कला, शिक्षा या डॉक्यूमेंट्री के लिए न किया गया हो.
हम ऐसी इमेज या कॉन्टेंट को पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते हैं जिससे किसी के कॉपीराइट या कानूनी अधिकारों का उल्लंघन होता हो. ज़्यादा जानकारी पाने या डीएमसीए (DMCA) के तहत अनुरोध करने के लिए कॉपीराइट प्रक्रियाएं देखें.
हम साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते.
हम ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते जो गैर-कानूनी हो, खतरनाक या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देता हो या जिसमें दिल दहलाने वाली या बेवजह की हिंसा हो.
हम ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते जो Street View का इस्तेमाल करके दूसरों को परेशान करता हो, धमकाता हो या उनकी बुराई करता हो.
हम किसी व्यक्ति या समूह के ख़िलाफ़ उनकी नस्ल, जातीय मूल, धर्म, दिव्यांगता, लिंग, उम्र, राष्ट्रीयता, पूर्व सैनिक होने की स्थिति, यौन रुझान या लिंग पहचान के आधार पर हिंसा को बढ़ावा देने वाले कॉन्टेंट को पोस्ट करने अनुमति नहीं देते.
हम आतंकी संगठनों को भर्ती करने के साथ-साथ किसी भी मकसद के लिए इस सेवा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देते. हम आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, हिंसा भड़काने या आतंकी हमलों का जश्न मनाने जैसे आतंकवाद से जुड़े कॉन्टेंट को भी हटा देंगे.
Google, बच्चों का उत्पीड़न या यौन शोषण करने वाले कॉन्टेंट के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाता है. इसमें यौन शोषण की सभी तस्वीरें और ऐसा हर कॉन्टेंट शामिल है जो बच्चों को सेक्शुअल तौर पर दिखाता है. अगर आपको ऐसा कॉन्टेंट दिखता है जो बच्चों के इस तरह के शोषण से जुड़ा है, तो कृपया उसे किसी के साथ शेयर न करें और न ही उस पर कोई टिप्पणी करें, फिर चाहे आपका मकसद उस कॉन्टेंट को Google की नज़र में लाना ही क्यों न हो. अगर आपको इंटरनेट पर इस तरह का कोई और कॉन्टेंट मिलता है, तो कृपया नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) से सीधे संपर्क करें.
हम ऐसे कॉन्टेंट को पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते जिसमें व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी हो, जैसे क्रेडिट कार्ड का ब्यौरा, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इतिहास या सरकार की ओर से जारी की गई पहचान — भले ही, वह जानकारी आपकी हो या किसी दूसरे व्यक्ति की.