डेटा हाइलाइटर टूल को ऐक्सेस करने के लिए, आपको उस Google खाते में लॉग इन करना होगा जिसका इस्तेमाल Google Search Console में साइट की पुष्टि करने के लिए किया गया था.
अगर आपकी साइट के लिए आपके Google खाते को
Google Search Console में पहले से ही जोड़ा जा चुका है, तो पक्का करें कि आपने सही खाते का इस्तेमाल करके, लॉग इन किया हो.
Google Search Console के बारे में ज़्यादा जानें
Google Search Console की मदद से, इस टूल को ऐक्सेस करने पर पाबंदी है. अपनी साइट के लिए मार्कअप बनाना शुरू करने के लिए, इस तरीके का इस्तेमाल करके, अपने वेबमास्टर से आपको ऐक्सेस देने के लिए कहें.
- अपनी साइट को Google Search Console पर सेट अप करने का तरीका जानने के लिए, support.google.com/webmasters/answer/6332964 पर जाएं.
- साइट में अपने Google खाते को, उपयोगकर्ता (सभी अधिकार या प्रतिबंधित) के तौर पर जोड़ने का तरीका जानने के लिए, support.google.com/webmasters/answer/2453966 देखें.
Google खातों के बारे में ज़्यादा जानें
अगर आपने अपने संगठन के ईमेल पते के लिए, Google Workspace खाते का इस्तेमाल किया है या आपने संगठन के ईमेल के साथ पहले से ही किसी Google खाते को जोड़ रखा है, तो आपको कुछ और करने की ज़रूरत नहीं है.
पक्के तौर पर नहीं पता?
https://accounts.google.com/SignUp पेज पर, "इसके बजाय, मेरे मौजूदा ईमेल पते का इस्तेमाल करें" को चुनकर, संगठन के मौजूद ईमेल पते का इस्तेमाल करके, Google खाता बनाया जा सकता है.